Maithili Thakur navratri song: खेसारी के बाद वायरल हुआ मैथिली ठाकुर का नवरात्रि स्‍पेशल गाना, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Sep 27, 2019 | 12:51 IST

Maithili Thakur latest navratri special song: जानी मानी मैथिली और भोजपुरी सिंगर मैथिली ठाकुर का नवरात्रि स्‍पेशल गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है।

Maithili Thakur latest navratri special song: मैथिली ठाकुर को आज कौन नहीं जानता है। सुरीली आवाज के बल पर कम उम्र में उन्‍होंने जो ख्‍याति अर्जित की है, वह चंद लोगों को मिल पाती है। जानी मानी मैथिली और भोजपुरी सिंगर मैथिली ठाकुर राइजिंग स्टार रनर-अप का खिताब जीत चुकी हैं। वह मूलरूप से मधुबनी की रहने वाली हैं। उनके गाने यूट्यूब पर अक्‍सर छाए रहते हैं। इन दिनों उनका नवरात्रि स्‍पेशल गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में वह भाईयों संग माता का भजन गा रही हैं। उनके इस भजन को अब तक चार लाख 81 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। उनके गाने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी के गानों को टक्‍कर दे रहे हैं।

अगली खबर