Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'सीना अपना 56 इंच का' में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी आ रहे नजर

भोजपुरी
Updated Sep 29, 2020 | 18:13 IST

Bhojpuri Song: भारत की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बना गाना 'सीना अपना 56 इंच का को मंगलवार को पटना में लांच किया गया।

पटना। भारत की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बना गाना 'सीना अपना 56 इंच का को मंगलवार को पटना में लांच किया गया। इस गाने के वीडियो में नामचीन चेहरों के बीच बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी दिख रहे हैं। इस गाने में भारतीय रेसलर संग्राम सिंह, रेमो डिसूजा, अभिनेता अभिमन्यु सिंह, देव गिल और पंकज झा ने अभिनय किया है। अभिषेक द्वारा निर्देशित इस गाने में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और तमाम कलाकार हर भारतीयों में जोश भरते नजर आ रहे हैं।

आरा निवासी अभिषेक कुमार ने कोरोना काल में बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के साथ जुड़कर भारतीय सेना एवं पुलिस को समर्पित गीत 'सीना अपना 56 इंच का' बनाया। इस गाने को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर हो रहे हैं, जिससे दर्शक काफी उत्सुक हैं। इस गाने को अभी का जंक्शन प्रोडक्शन के तमाम सोशल साइट्स पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

अभिषेक ने कहा, "यह गाना आपको उत्साह से भर देने के लिए काफी है। इस गाने को देखने के बाद आप अपने आपको उत्साह से लबालब पाएंगे। सीने में दम रखते हैं हम, हमें आजमाना छोड़ दे, जैसे शब्दों के साथ वीडियो की शुरुआत होती है।"

उन्होंने कहा कि इस गाने में देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, साउथ इंडियन फिल्मो के स्टार देव गिल, हिंदी व दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार अभिमन्यु सिंह, पंकज झा, भारतीय रेसलर संग्राम सिंह जैसे नामचीन चेहरे और बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी दिख रहे हैं।

अभी का जंक्शन इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स, इस गाने के क्रिएटिव प्रोड्यूसर चोकस भारद्वाज, क्रिएटिव हेड वंदना यादव, एसोसिएट प्रोड्यूसर वी.डी. संकरन, मार्केटिंग हेड सुष्मिता मन्ना, संगीतकार-गायक प्रशांत सातोसे, गीतकार विनय कोचर, एडिटर विनय पाल, ई.पी. सतीश के. दास, पीएच कैप्टन आर्यन सिन्हा एवं पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। अभिषेक ने इस गाने को संपूर्ण भारतवासी को समर्पित किया गया है। गाने के वीडियो में भाजपा के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में दिख रहे हैं।

अगली खबर