Khesari lal Yadav Bolbam Song: शिव की भक्ति में डूबे नजर आए खेसारी लाल, वायरल हुआ गाना 'कैलाश धुआं धुंआ'

भोजपुरी
Updated Mar 06, 2021 | 05:30 IST

Khesari lal Yadav Bolbam Song: महाशिवरात्रि से पहले खेसारी लाला यादव का गान कैलाश धुआं धुआं है इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ अमृता दीक्षित ने अपनी शानदार आवाज दी है।

Khesari lal Yadav Bolbam Song Kailash Dhua Dhua Hai: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जितनी अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है उतना ही इसके भक्ति गानों को भी पसंद किया जाता है। भोजपुरी जगत के तमाम सुपरस्टार्स ने भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी है। जिसमें खेसारी लाल यादव के भक्ति गानों को पूरी दुनिया में हिंदु धर्म को मानने वालों और भोजपुरी बोलने वालों के बीच सुने जाते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव के गाने महाशिवरात्रि के अवसर पर खूब धूम मचाते हैं।

इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना कैलाश धुवां धुवां है इंटरनेट पर सुर्खियों में है। गाने में खेसारी लाल यादव महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं, भांग के नशे में लिप्त और रुद्र की माला पहने खेसारी लाल को देख आप महादेव की भक्ति में लीन हो जाएंगे। वहीं इस गाने को अब तक 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अम्रिता दीक्षित ने अपनी आवाज दी है। गाने की लिरिक्स अजय बच्चन ने दिया है। जबकि म्यूजिक दीपक दिलकश ने दिया है।

अगली खबर