चंदन चंचल और रानी की सुपरहिट जोड़ी ने मचाया तहलका, नया भोजपुरी गाना भतार वाली भइले 2 हुआ वायरल

भोजपुरी
Updated Jan 24, 2021 | 12:44 IST

सोशल मीडिया पर चंदन चंचल और रानी के नए गाने भतार वाली भइले 2 ने आग लगा दिया है। चंदन चंचल और अंजली भारती के आवाज को दर्शकों ने काफी सराहा है।

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए भोजपुरी सिंगर्स चंदन चंचल और अंजली भारती का नया गाना भतार वाली भइले 2 रिलीज हो गया है। यह गाना बहुत मजेदार है जिसे सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है। युवाओं के बीच में यह गाना बहुत पॉपुलर हो रहा है जिसमें चंदन चंचल के साथ रानी दिखाई दी हैं। आप इस गाने में देख सकते हैं कि रानी की शादी होने वाली है और वह चंदन चंचल से यह कहती हैं कि वह उन्हें कॉल ना किया करें और उन्हें भूल जाएं।

दूसरी तरफ चंदन चंचल उनकी बात सुनकर गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें कहते हैं कि अब तुम अपने पति की हो गई हो इसीलिए तुम्हारी बोली बदल गई है। यह गाना बहुत ही मजेदार है जिसे आप लोगों को जरूर सुनना चाहिए। गाने को चंदन राज ने लिखा है और शंकर सिंह ने म्यूजिक दिया है। चंदन चंचल, रानी और अंजली भारती का यह गाना आप यहां सुन सकते हैं।

अगली खबर