विक्रांत सिंह ने जोया खान के साथ किया रोमांस, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है 'दिल में अगर इश्क है'

भोजपुरी
Updated Jul 25, 2022 | 00:27 IST

Vikrant Singh Zoya Khan Video: मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत का गाना 'दिल में अगर इश्क़ है' यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में विक्रांत के साथ जोया खान नजर आ रही हैं। यहां देखें गाने का वीडियो...

Vikrant Singh Bhojpuri Song: नच बलिए और स्मार्ट जोड़ी फेम एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत का गाना 'दिल में अगर इश्क़ है' रिलीज के साथ धमाल मचा रहा है। रोमांस से भरपूर इस गाने में विक्रांत के अपोजिट एक्ट्रेस जोया खान नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। यह गाना मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन मनोज टाइगर के भाई आलोक सिंह की कंपनी मिनी लाइव के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि विक्रांत के गाना 'दिल में अगर इश्क है' का लिरिक्स आजाद सिंह ने बनाया है और म्यूजिक विवेक सिंह ने दिया है। इस गाने को रत्नेश सिंह ने गाया है। डीओपी फिरोज खान का है। कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री हैं। कॉन्सेप्ट मनोज टाइगर और आलोक सिंह का है। गाने को लेकर विक्रांत ने कहा कि गाना 'दिल में अगर इश्क़ है' सभी को पसंद आएगी। इस गाने में काम करने का अनुभव खास रहा है। मैं ऐसे ही प्रोजेक्ट्स करना चाहता हूं। जोया खान के साथ काम करके अच्छा लगा। हमने इस गाने को संवारने में पूरी मेहनत की है।'
 

अगली खबर