Dinesh Lal Yadav – Jahan Bangalania Base: 6 साल में इतने बदल गए दिनेश लाल यादव, VIDEO में पहचानना मुश्किल

भोजपुरी
Updated Jul 15, 2020 | 14:21 IST

Dinesh lal Yadav video Song: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जो आज काफी लोकप्रिय हैं और भोजपुरी सिनेमा ही नहीं समाज में भी एक अच्छा खासा नाम बन चुके हैं उनके 6साल पुराने एक गाने में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

Dinesh lal Yadav Nirahua Bhojpuri VIDEO Song: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं। शुरुआती दिनों मे दिनेश को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। हालांकि उस दौर में ‘बुढ़िया मालाई खाले’ ‘निरहुआ सटल रहे’ जैसे गानों ने उन्हें एक पहचान भी दी। 39 वर्ष के दिनेश का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक किसान परिवार में हुआ था।

दिनेश लाल यादव ने साल 2008 में आई फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया था जिसके बाद वह निरहुआ के नाम से पहचाने जाने लगे। यहीं से उनकी किस्मत बदली और फिर उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा। आज उनके नाम कई सुपर हिट फिल्में और गानें दर्ज हैं। दिनेश लाल यादव ने 2017 विधान सभा का चुनाब भारतीय जनता पार्टी से लड़ा था लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। लेकिन जब हम आज के निरहुआ और कल के दिनेश लाल को देखते हैं तो अंतर साफ नजर आता है। फर्क आप यहां देख सकते हैं।

अगली खबर