Karwa Chauth Bhojpuri Song: करवाचौथ से पहले वायरल हुआ आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'कबहु ना साथ छूटे', Video

भोजपुरी
Updated Oct 22, 2021 | 14:52 IST

Amrapali Dubey Karwa Chauth Special Bhojpuri Song Kabahu Na Sath Chute: 24 अक्‍टूबर को सुहागिनों का पर्व करवाचौथ मनाया जाएगा। उससे पहले यूट्यूब पर करवाचौथ का भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है।

Amrapali Dubey and Monalisa Karwa Chauth Special Bhojpuri Song Kabahu Na Sath Chute: 24 अक्‍टूबर को सुहागिनों का पर्व करवाचौथ मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और रात में चांद को अर्घ्‍य देकर ही भोजन ग्रहण करती हैं।करवाचौथ से पहले यूट्यूब पर करवाचौथ का भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे सजी संवरी नजर आ रही हैं और पूजा कर रही हैं। उनके साथ कई और सुहागिनें पूजा कर रही हैं और भगवान भोलेनाथ से पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांग रही है। इतना ही नहीं भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा भी इस गाने में दिखाई दे रही हैं। ये गाना खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक 10 लाख बार देखा जा चुका है।

अगली खबर