खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह ने किया जोरदार डांस, देखें भोजपुरी गाने का ये वीडियो

भोजपुरी
Updated Aug 27, 2020 | 19:16 IST

Khesari Lal Yadav, Akshara Singh - Tohar dhodi : खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के गाने 'तोहार ढोड़ी बा फुलना कटोरी नियन' को यूट्यूब पर अब तक 48 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जबरदस्त कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने एक साथ कई गानों और फ‍िल्‍मों में काम किया है जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का यह गाना 'साजन चले ससुराल 2' से लिया गया है‌। गाने में खेसारी यादव और अक्षरा सिंह ने जमकर डांस किया है। गाने में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को लिखा है श्याम देहाती ने और अविनाश झा ने संगीत दिया है।

अगली खबर