Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना 'Chachi Ke Bachi Sapanwa Mein Aati hai'

भोजपुरी
Updated Jun 03, 2021 | 11:38 IST

New Bhojpuri Song: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का नया गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Yadav And Antra Singh Priyanka Naya Bhojpuri Gaana Video: खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं यही कारण है कि इनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है 'चाची के बाची सपनवा में आती'। इस नए भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में हीरोइन ने सुंदर ड्रेस पहनी हुई है। 1 दिन पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक 19 लाख 80 हजार व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। यहां देखिए खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना।

अगली खबर