Khesari ka naya gana : रिलीज हुआ खेसारी लाल का जबरदस्त भोजपुरी सॉन्ग बंदूक, लोगों को खूब पसंद आ रहा ये video

भोजपुरी
Updated Jun 29, 2021 | 13:41 IST

Naya Bhojpuri Gaana: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का नया गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Yadav And Kanishka Negi New Bhojpuri Song Bandook: खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं यही कारण है कि इनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल बंदूक है। इस नए भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और तनिष्का नेगी ने गाया है और गाने के लिरिक्स बिट्टु विद्यार्थी ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में हीरोइन ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक 19 लाख 21 हजार व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। यहां देखिए खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना।

अगली खबर