khesari lal yadav bhojpuri song: काजल राघवानी को छोड़ स्‍वीटी संग नाचे खेसारी लाल, देखें ये नया भोजपुरी गाना

भोजपुरी
Updated May 25, 2020 | 10:47 IST

Khesari lal yadav and sweety chabra Bhojpuri song jeena marna tere sang: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव और स्‍वीटी छाबरा का नया भोजपुरी गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Khesari lal yadav and sweety chabra Bhojpuri song jeena marna tere sang: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव और स्‍वीटी छाबरा का नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'जीना मरना तेरे संग'। गाने के वीडियो में खेसारी लाल और स्‍वीटा की जुगलबंदी काफी रोमांटिक नजर आ रही है। स्वीटी छाबड़ा (Sweety Chabra) इस गाने में लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपने हॉट अंदाज से स्‍वीटी ने जहां भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को टक्‍कर दी है, वहीं अपने दिकलश अंदाज से खेसारी ने फ‍िर दर्शकों के दिल पर कब्‍जा जमाया है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना खेसारी की सुपरहिट फिल्म 'होगी प्यार की जीत' का है जिसे खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। इस गीत को प्यारे लाल यादव ने लिखा है. अविनाश झा ने इसे कम्पोज किया है। 

अगली खबर