Khesari Lal Yadav - Baurahawa se dilawa lagawalu : नए बोलबम गाने में खेसारी ने भोले को क्‍यों कहा बउरहवा

भोजपुरी
Updated Jul 30, 2020 | 12:59 IST

Khesari Lal Yadav - Baurahawa se dilawa lagawalu : खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

खेसारी लाल यादव की शिव भक्ति से पूरी दुनिया वाकिफ है। खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी संगीत के कुछ चुनिंदा कलाकारों में शामिल है जिनके नाम भोजपुरी बोलबम सबसे ज्यादा गीतों के रिकॉर्ड हैं। सावन में तो खेसारी लाल यादव के बोलबम गानों की झड़ी लगी रहती है। हर दूसरे-तीसरे दिन उनका कोई नया बोल बम गाना रिलीज हो जाता है। खेसारी लाल यादव का नया बोल बम गाना 'बउरहवा से दिलवा लगवलु' रिलीज हो गया है।

गाने में खेसारी लाल यादव माता पार्वती पर परेशानियों को देखकर इनको कहते नजर आ रहे हैं - भगवान शंकर जैसे बउरहवा से दिल क्यूं लगाया। बउरहवा का मतलब होता है जो मस्त मलंग हो, अपने मस्ती में रहने वाला। गाने को लिखा है अजुत हलचल ने और संगीत शंकर सिंह का है। गाने को अब तक यूट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज म‍िल चुके हैं।

अगली खबर