Bhojpuri Gana: नवरात्रि पर वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी गाना, मां दुर्गा से भक्ति का द‍िखा नजारा

भोजपुरी
Updated Oct 17, 2020 | 09:42 IST

Bhojpuri navratri song 2019 Najar Na Lag Jai​​: आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इना शुभ 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करें और अपने घर में सुबह-शाम माता के भजन बजाएं।

Bhojpuri navratri song 2019 Najar Na Lag Jai​​: आज से 9 दिनों की शुरुआत हो रही है जिसमें मां शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की शक्ति ही ब्रह्मांड में सबसे सर्वोपरि है। इन 9 दिनों में माता के भक्तों उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। नवरात्रि में आपको सुबह-सुबह ही हर घर में देवी के भजन बजते सुनाई देंगे। आज हम आपके लिए भोजपुरी का सुपरहिट भजन 'नजर ना लाग जाई' लाए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में हर त्यौहार पर गाने होते हैं तो जाहिर सी बात है नवरात्रि पर भी होंगे। यह भजन भोजपुरी के सुपरस्टार गायक खेसारी लाल यादव की आवाज में है। इस भजन को सुनकर आपको अनुभूति होगी कि खेसारी लाल यादव सच में मां शक्ति के भक्ति में डूब गए हैं। आज के शुभ दिन पर सुने भोजपुरी का यह शानदार नवरात्रि स्पेशल भजन।

अगली खबर