Khesari lal yadav - Bhatijwa ke mai Jayi Ka Devghar: खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना ‘भतीजवा के माई’ रिलीज

भोजपुरी
Updated Jul 10, 2020 | 11:22 IST

Khesari lal yadav - Bhatijwa ke mai Jayi Ka Devghar: खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना रिलीज हो गया है। ये ऑड‍ियो गाना है और तेजी से लोकप्र‍िय भी हो रहा है।

इस बार सावन में बोलबम का नारा लगाते हुए कावंण ले कर जाने वाले लोग भले ही कोरोना की वजह से न जा पाएं हों पर भोजपुरी बोलबम गीतों ने उनके उत्साह में कोई कमी नहीं रखी है। हर दिन नए-नए कावंण गीतों ने उनके अंदर भक्ति की अलख जगाए हुए है। इसी कड़ी मे आज भोजपुरी के संगीत सम्राट खेसारी लाल यादव का बोल बम गीत ‘भतिजवा के माई जाई का देवघर’ रिलीज हो गया है जिसे खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने बखूबी निभाया है। इस गाने में देवर भाभी के शरारतों को दिखाया गया है। इसके बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने।

अगली खबर