Bhojpuri Bolbam Song: रिलीज होते ही छा गया खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग जय जय शिव शंकर - Video

भोजपुरी
Updated Jul 29, 2021 | 18:59 IST

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाने जय जय शिव शंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

khesari Lal New Bhojpuri Bolbam Song Jai Jai Shiv Shankar: सावन के महीने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भजन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सावन के इस महीने में जब चारों ओर शिव की जय-जयकार है तो वहीं ये भोजपुरी भजन सावन में जय जय शिव शंकर भक्तों को और भी मोहित कर रहा है। खेसारी लाल यादव इस गाने में शिवजी की भक्ति में लीन हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि दर्शकों के बीच शिव भक्ति को बढ़ाता ये भजन खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है तो वहीं म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ ये भजन फैंस के दिलों में उतर गया है। लोगों को इस गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। आप भी खेसारी लाल के इस भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर