Bhojpuri Gaana: खेसारी लाल का नया सुपरहिट भोजपुरी गाना बैगन बरामद भईल वायरल, मिले 11 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी
Updated Feb 24, 2021 | 14:13 IST

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हो चुका है। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Bhojpuri Naya Gaana: होली का त्यौहार आने में थोड़ा ही समय बचा है और इस दौरान कई सुपरहिट भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं। फिलहाल ही खेसारी लाल  यादव का नया भोजपुरी गाना वायरल हुआ है, जिसका नाम बैगन बरामद भईल है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है और खूब डांस भी कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल, आजाद सिंह, श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। खेसारी लाल की सोशल मीडिया पर लाखों फैन-फॉलोइंग होने के कारण इनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। यहां देखिए खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना।

अगली खबर