Monalisa Bhojpuri song: मोनालिसा और पवन सिंह के रोमांटिक भोजपुरी गाने की धूम, मिले 3 करोड़ व्‍यूज

भोजपुरी
Updated May 26, 2020 | 14:47 IST

Monalisa and Pawan singh Bhojpuri song Muaai Dihala Rajaji: मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी जब भी साथ आती है तो धूम मचाती है। दोनों सितारों का गाना 'मुआइ दिहाला राजा जी' धूम मचा रहा है।

Monalisa and Pawan singh Bhojpuri song Muaai Dihala Rajaji: भोजपुरी स‍िनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा मोनालिसा और सुपरस्‍टार पवन सिंह की जोड़ी जब भी साथ आती है तो धूम मचाती है। फैंस को इन दोनों सितारों को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि दोनों सितारों का गाना 'मुआइ दिहाला राजा जी' धूम मचा रहा है। इस गाने को 3 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। गाने में मोनालिसा की अदाएं बेहद दिलकश और कातिलाना हैं। गाने में वह लाल साड़ी पहने बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, वहीं उनका बोल्ड लुक फैन्स को काफी पसदं आ रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'संईया जी दिलवा मांगेले' का है।

अगली खबर