Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल का नया गाना 'मां की महिमा निराली', देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Sep 27, 2021 | 06:57 IST

Khesari Lal Yadav new Bhojpuri Devi Geet Maa Ki Mahima Nirali: यूट्यूब पर नवरात्रि से पहले खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी देवी गीत 'मां की महिमा निराली' र‍िलीज हो गया है।

Khesari Lal Yadav new Bhojpuri Devi Geet Maa Ki Mahima Nirali: यूट्यूब पर नवरात्रि से पहले खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी देवी गीत 'मां की महिमा निराली' र‍िलीज हो गया है। इस गाने को देखकर मां की भक्ति जाग उठती है। गाने में खेसारी लाल यादव देवी दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वह लाल कुर्ते में तिलक लगाए और मां की चुनरी ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। 24 घंटे से कम समय में इस भोजपुरी देवी गीत को एक लाख व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है जबकि आशुतोष तिवारी ने गाने के बोल लिखे हैं। इस भोजपुरी देवी गीत का संगीत छोटू रावत ने दिया है।

अगली खबर