Navratri special bhojpuri song: भोजपुरी भक्ति गीत ने बढ़ाई नवरात्रि की रौनक, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी
Updated Mar 30, 2020 | 12:10 IST

Navratri special Geet: भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का नया भक्ति गीत इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर आए इस देवी गीत को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Navratri special bhojpuri Geet: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और लोग भक्ति में डूबे हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए बने भक्ति गीत लोगों की भक्ति भाव को और बढ़ा देते हैं। इन दिनों कई भक्ति गीत रिलीज हुए हैं। भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का भी एक देवी गीत काफी धमाल मचा रहा है। उनके इस गीत का टाइटल है 'सुनू रे मलिनिया'। वीडियो में गुंजन सिंह मालिन से कहते हैं कि सुबह होने वाली है, जाओ नीम के पेड़ में झूले लगा दो, मेरी मईया इस पर झूला झूलेंगी। नाचते गाते गुंजन सिंह माता की भक्ति में लीन नजर आते हैं। गीत के बोल बेहद ही खूबसूरत हैं जिन्हें सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गीत के बोल को नितेश ठाकुर ने लिखे हैं। संगीत शंकर सिंह ने दिया है और इसे डायरेक्ट सुशांत चंदन ने किया है। 

अगली खबर