Bhojpuri Song: यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा नीलकमल सिंह का भोजपुरी होली सॉन्ग देवरजी आह देवरजी

भोजपुरी
Updated Mar 09, 2021 | 21:21 IST

Naya Bhojpuri Holi Gaana: नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है और अब तक इस गाने के वीडियो को 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

NeelKamal Singh Latest Bhojpuri Holi Song: होली आने वाली है और इस मोके पर कई भोजपुरी गाने हैं जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। फिलहाल ही नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी हो सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम देवरजी आह देवरजी है।

गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह ने हीरोइन के साथ जमकर रोमांस किया है और रंगो के साथ खूब होली भी खेली है। आपको बता दें कि इस भोजपुरी गाने के  लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है।

कुछ ही दिनों में इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 19 लाख 42 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये भोजपुरी गाना काफी पसंद आ रहा है । आप भी नीलकमल सिंह के इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर