Bhojpuri Devi Geet: वायरल हो रहा पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी देवी गीत लालकी चुनरिया ओढ़ के

भोजपुरी
Updated Mar 12, 2021 | 06:02 IST

Bhojpuri Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी देवी गीत यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी देवी गीत को अब तक करोड़ो व्यूज मिल चुके हैं।

Pawan Singh And Akshara Singh Superhit Bhojpuri Devi Geet: सुपरहिट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का एक देवी गीत इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका नाम लालकी चुनरिया ओढ़ के है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अक्षरा सिंह और पवन सिंह पर फिल्माया गया है। यूट्यूब पर अब तक इस भोजपुरी देवी गीत के वीडियो को 2 करोड़ 59 लाख व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। पवन सिंह का ये भोजपुरी देवी गीत यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी इस गाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अंतरा सिंह ने गाने में लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस भोजपुरी देवी गीत का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर