इस भोजपुरी गाने में दिखा पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांस, फैंस को भाई दोनों सितारों की केमिस्ट्री

भोजपुरी
Updated Sep 10, 2022 | 13:41 IST

कुछ समय पहले पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की एक भोजपुरी फिल्म है ‘सत्या’ रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म का गाना ‘राते दिया बुताके पिया..’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

Amrapali Dubey-Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे दोनों लोकप्रिय कलाकार हैं। आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती हैं। तो पवन सिंह को भोजपुरी का हिट मशीन कहा जाता है। ऐसे में जब दोनों एक ही गाने में आ जाएं तो फैंस का दीवाना होना बनता है। कुछ समय पहले पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की एक भोजपुरी फिल्म है ‘सत्या’ रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म का गाना ‘राते दिया बुताके पिया..’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में आम्रपाली के ठुमके देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने आवाज दी है। इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। गाने को पवन सिंह और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।

अगली खबर