Bhojpuri Bolbam Song: रिलीज होते ही छा गया पवन सिंह का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग पी ली पुदीना

भोजपुरी
Updated Aug 03, 2021 | 12:16 IST

New Bhojpuri Song: पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल पी ली पुदीना है। इस गाने के वीडियो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Pawan Singh New Bhojpuri Bolbam Song Pi Li Pudina: पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग यूट्यूब पर काफी छाया हुआ है। बता दें कि इस भोजपुरी गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स रौशन सिंह ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में हीरोइन ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुए इस नए भोजपुरी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को इस भोजपुरी गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी बोलबम सॉन्ग का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर