Pawan Singh Bhojpuri Holi Song: होली की मस्‍ती में रंग जमा देगा पवन स‍िंह का भोजपुरी गाना भईया रंगले नया साड़ी

भोजपुरी
Updated Feb 17, 2020 | 16:52 IST

Pawan Singh bhojpuri holi song Bhaiya Rangle Naya Saari: होली के त्‍यौहार से पहले भोजपुरी एक्‍टर पवन स‍िंह का नया गाना 'भईया रंगले नया साड़ी' र‍िलीज हो गया है। दो द‍िन में इस गाने को 38 लाख व्‍यूज मिले हैं।

Pawan Singh bhojpuri holi song Bhaiya Rangle Naya Saari: होली के त्‍यौहार से पहले भोजपुरी एक्‍टर पवन स‍िंह का नया गाना 'भईया रंगले नया साड़ी' र‍िलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर सारे कीर्तिमान ध्‍वस्‍त कर दिए हैं। यह गाना 15 फरवरी को र‍िलीज हुआ है और इसे दो ही द‍िन में 38 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। गाने में पवन सिंह होली खेलते नजर आ रहे हैं। खासबात यह है कि वह मोबाइल पर अदाकारा संग होली खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूरी का दर्द देखा जा सकता है। इस गाने को पवन सिंह के साथ मिलकर प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि म्‍यूजिक छोटे बाबा और बोल प्रकाश बारूद के हैं। 

अगली खबर