Pawan Singh bhojpuri song: पवन सिंह का नया गाना 'लॉकर में जवानी' हुआ रिलीज, झूमते दिखे दर्शक

भोजपुरी
Updated Mar 06, 2020 | 17:47 IST

Pawan Singh New bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'लॉकर में जवानी' रिलीज हो गया है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Pawan Singh New bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार पवन सिंह का नया गाना लॉकर में जवानी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हाल ही रिलीज हुए इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह कई विदेशी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं जिस पर अक्षरा सिंह को गुस्सा आता है। भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले दर्शक इस गाने पर झूम उठेंगे। बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरु ने दिया है। पवन सिंह का भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम है।

अगली खबर