pawan singh chhath geet gana: छठ पूजा से पहले पवन सिंह का गाना धैले नरेंद्र मोदी माथे दौरवा मचा रहा है धमाल

भोजपुरी
Updated Nov 04, 2020 | 13:15 IST

लोकसभा चुनाव में रिलीज हुआ पवन सिंह का सुपरहिट गाना धैले नरेंद्र मोदी माथे दौरवा एक बार फिर से छठ पूजा से पहले और विधानसभा चुनाव के अवसपर पर जमकर सुना जा रहा है।

लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे तो छठ पूजा पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इस दिन एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। आपको बता दें छठ पूजा के साथ ही बिहार में चुनावी माहौल भी खूब गर्माया हुआ है एसे में हम आपके लिए धैले नरेंद्र मोदी माथे दौरवा पवन सिंह का सर्वाधिक सुना जाने वाला गाना लेकर आए हैं। गाने को साल 2019 में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले और छठ पूजा से पहले रिलीज किया गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने को भक्तिमय अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में पवन सिंह नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए छठी मइया से कामना करते हैं। वहीं लोग इस गाने के जरिए बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए छठी मइया से प्रार्थना कर रहे हैं। गाने में आप पवन सिंह के भक्तिमय अंदाज के साथ छठ पूजा का शानदार दृश्य देख सकते हैं। गाने को अब तक 81 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल विनय बिहारी ने दिया है। जबकि म्यूजिक ओम झा जी ने दिया है।

अगली खबर