Pawan Singh - Mahadev ka Deewana: भोले की भक्ति में लीन नजर आ रहे पवन सिंह, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jul 11, 2020 | 12:10 IST

Pawan Singh - Mahadev ka Deewana: पवन सिंह का यह गाना जून 2020 में रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह प्रियंका सिंह के साथ भगवान शिव के महिमा का बखान करते नजर आ रहे हैं।

Pawan Singh New Bhojpuri Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है, बाबा भोलेनाथ के भक्त  सावन लगते ही पूरे एक महीने के लिए सब कुछ छोड़कर सिर्फ उनके भक्ति में ही रम जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह भी भोले के बहुत बड़े भक्त हैं। वह सावन के हर सोमवार भगवान शिव के मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते मिल जाएंगे। जब तक सावन चलता है पवन सिंह नाॅनवेज को छूते तक नहीं पवन सिंह की भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने शुरुआती दिनों से ही बोल बम भोलेनाथ के भजन गाते आ रहे हैं।

आज हम उनके जिस गाने की बात कर रहे हैं वह गाना है 'महादेव का दीवाना' इस गाने में पवन सिंह प्रियंका सिंह के साथ मिलकर लोगों को भोला का दीवाना बना रहे हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने सुना है। इस गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुन्दर ने। आप भी सुनें यह भक्ति गीत।

अगली खबर