Bhojpuri Bhajan: पवन सिंह की आवाज में सुनें ये भोजपुरी भजन, यूट्यूब पर हो रहा वायरल

भोजपुरी
Updated Oct 17, 2020 | 11:38 IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में मां दुर्गा के सबसे बड़े भक्त पवन सिंह की आवाज में सुनि‍ए सुपरहिट नवरात्रि स्पेशल भजन 'मैया की आरती'। यह भजन जनता को माता की भक्ति में लीन कर दे रहा है।

Bhojpuri Bhajan and Arti: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी भजन से ही की थी। पवन सिंह के भजन पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को मानने वाले और भोजपुरी बोलने वाले लोग सुनते हैं। यूपी बिहार में तो ऐसा कोई घर नहीं होता जहां नवरात्रि में पवन सिंह के भजन न बजते हों। पवन सिंह का सुपरहिट भजन 'मैया की आरती' वर्ल्ड वाइड फेमस है। इस भजन की शुरुआत ही एक शंखनाद से होती है जिसे सुनकर आपके अंदर एक सकारात्मक उर्जा भर जाती है। इस भजन में पवन सिंह ने बहुत खूबसूरती से माता की आरती गाई है। इस भजन को अगर आप सुबह-शाम अपने घर में बजाते हैं तो आपके घर से हर नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। इस भजन को लिखा है आजाद सिंह और श्याम देहाती ने वहीं इसे म्यूजिक श्याम आजाद ने दिया है। इस भजन को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

अगली खबर