Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भा गया गर्लफ्रेंड का देसी अंदाज, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 08, 2020 | 21:23 IST

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी के जाने माने स्टार पवन सिंह के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब हालिया रिलीज उनके नये गाने को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गानों का हर कोई फैन हैं। खासकर भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले लोग इन गानों पर अक्सर झूमते नजर आते हैं। अब हाल ही में पवन सिंह एक और गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल है- 'ये लड़की सही है'। गाने में पवन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड की खूब तारीफ करते हैं। उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड में देसी अंदाज नजर आता है, जिसके वो कायल हो जाते हैं। वीडियो में पवन सिंह का डांस व उनकी एक्टिंग दोनों ही उनके फैन्स को दीवाना बना देने वाली है। आपको बता दें कि इस खूबसुरत गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसका संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने साथ में दिया है। गाने को डायरेक्ट कुमार सौरभ सिन्हा ने किया है। हाल ही रिलीज पवन सिेह के इस गाने को अबतक 1,211,022 बार देखा गया है।

अगली खबर