Naya Bhojpuri Gana: पूनम दुबे के भोजपुरी गाने 'नैंना से नींद उड़ जाला' ने मचाया गर्दा, Video Viral

भोजपुरी
Updated Aug 31, 2021 | 11:02 IST

Poonam Dubey song NAINA SE NEEND UDD JALA: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा पूनम दुबे का नया गाना 'नैंना से नींद उड़ जाला' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Poonam Dubey Bhojpuri song NAINA SE NEEND UDD JALA: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा पूनम दुबे का नया गाना 'नैंना से नींद उड़ जाला' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। यह गाना भोजपुरी फ‍िल्‍म दिल तेरा आशिक का है जिसे पूनम दुबे और राकेश मिश्रा पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल मुन्‍ना दुबे ने लिखे हैं जबकि इसे आवाज दी है उदित नारायण और शुभि मिश्रा ने। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। वह सह कलाकार संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। वह अपनी अदाओं से हीरो का दिल लूट लेती हैं। उनके अंदाज से फैंस भी घायल हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो को अब तक एक लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर