Pramod Premi Bhojpuri Song: रिलीज हुआ प्रमोद प्रेमी का नया भोजपुरी गाना ‘छोटी तोहरा चोटी से’, दिखा दबंग अंदाज

भोजपुरी
Updated Sep 19, 2020 | 14:37 IST

Pramod Premi New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के यूथस्टार कहे जाने वाले प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘छोटी तोहरा चोटी से चोट लागता’ रिलीज हो गया है । रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

Pramod Premi Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार कहे जाने वाले प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘छोटी तोहरा चोटी से चोट लागता’ रिलीज हो गया है। गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने को प्रमोद प्रेमी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।

भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में प्रमोद प्रेमी के दबंग अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में दिखाए गए कई मजेदार सीन को खासा पसंद किया जा रहा है।

प्रमोद प्रेमी के इस गाने में छोटी की चोटी ने धूम मचा दिया है, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही गाने के म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने को डायरेक्ट टिंकू रॉय ने किया है।

अगली खबर