Bhojpuri Holi Song: प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग 'चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा' हुआ रिलीज

भोजपुरी
Updated Mar 20, 2021 | 14:21 IST

Bhojpuri Holi Song: प्रियंका सिंह का नया होली सॉन्ग चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। 

Priyanka Singh Bhojpuri Holi Song: होली में अब गिनती के दिन बाकी हैं! हिंदु धर्म में रंगो का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो होली की धूम पूरे भारत में देखी जाती है, लेकिन इस पावन पर्व पर बिहार औऱ उत्तर प्रदेश में जश्न का एक अलग माहौल नजर आता है। ऐसे में होली के भोजपुरी गानो की डिमांड इंटरनेट पर बढ़ने लगी है। हाल ही में प्रियंका सिंह का नया होली सॉन्ग चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में होली के अवसर पर भाभी और देवर के प्यार को दर्शाया गया है। वहीं गाने को अब तक 7 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स विनय बिहारी ने दिया है। जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने को कुछ देर पहले टी सीरीज हमार भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

अगली खबर