Priyanka Singh Bhojpuri Song: प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गाना परदेसिया मचा रहा धूम, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Dec 29, 2020 | 18:36 IST

Bhojpuri Gana: प्रियंका सिंह का नया गाना परदेसिया इंटरनेट पर रिलीज होते ही धमाल मचाए हुए है। गाने में नीलम गिरी और अमरदीप फोगाट ने अभिनय किया है।

Priyanka Singh Bhojpuri Song: 100 से ज्यादा एल्बम और फिल्मों में अपने गाने से धमाल मचा चुकी प्रियंका सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायकों में शुमार हैं। प्रियंका के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में प्रियंका सिंह का नया गाना परदेसिया इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में ट्रेंडिंग गर्ल का खिताब जीतने वाली नीलम गिरी अपनी मनमोहक अदा का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही नीलम गिरी के साथ गाने में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा और मशहूर मॉडल अमरदीप फोगाट भी नजर आ रहे हैं। गाने में नीलम गिरी अपने महबूब अमरदीप की बेवफाई में अपनी जान दे बैठती हैं। अमरदीप शादीशुदा जीवन के बाद भी किसी और से चोरी-छिपे इश्क कर बैठते हैं और उसके साथ रोमांस करते हुए नीलम अमरदीप को देख लेती हैं। इसके बाद नीलम अमरदीप से उस लड़की के बारे में पूछती हैं लेकिन अमरदीप नीलम गिरी को झूठा ठहराते हैं। जिससे नीलम गिरी काफी निराश हो जाती हैं और वह अपनी जान दे बैठती हैं। गाने में आप दोनों की केमिस्ट्री देख भावुक हो उठेंगे। 

अगली खबर