Bhojpuri Holi Song 2021: चांदनी सिंह ने राकेश मिश्रा से कहा 'ए राजा रंग डाली', 11 लाख बार देखा गया वीडियो

भोजपुरी
Updated Feb 02, 2021 | 10:58 IST

Ye Raja Rang Dali Na Bhitariya Bhojpuri Song: राकेश मिश्रा और चांदनी सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा के नए होली सॉन्ग ने हर तरफ तहलका मचाया हुआ है। उनके इस नए गाने का नाम ए राजा रंग डाली ना भितरिया है। 

आपको बता दें कि इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है और गाने के लिरिक्स अंगद मनजय ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में चांदनी सिंह और राकेश मिश्रा दोनों की जोड़ी दिखाई गई है। 

चांदनी सिंह ने गाने के वीडियो में पीले और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 11 लाख 5 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अगली खबर