Chhath Song 2021: शिल्‍पी राज के छठ के गीत 'घुमतिया पानी में मछरिया' की धूम, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी
Updated Nov 02, 2021 | 08:33 IST

Shilpi Raj Bhojpuri Chhath Song 2021 ghumatiya pani mein machariya: जानी मानी भोजपुरी सिंगर शिल्‍पी राज के नए छठ गीत 'घुमतिया पानी में मछरिया' ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है।

Shilpi Raj Bhojpuri Chhath Song 2021 ghumatiya pani mein machariya: श्रद्धा और भक्ति के प्रमुख पर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घाट तैयार हैं और छठ के गीत भी अब सुनाई देने लगे हैं। यूट्यूब पर भी नए पुराने छठ गीत वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जानी मानी भोजपुरी सिंगर शिल्‍पी राज के नए छठ गीत 'घुमतिया पानी में मछरिया' ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। 24 घंटे पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी छठ गीत को 50 हजार बार देखा जा चुका है। इस गाने में कलाकारा घाट पर बैठकर, पीले वस्‍त्र धारण कर छठी मइया की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस गाने में शिल्‍पी राज के अलावा टुनटुन यादव की आवाज भी है। गाने के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। 

अगली खबर