Mahashivratri Special Superhit Bhojpuri Songs: महाशिवरात्रि पर धूम मचा रहे भोजपुरी के ये 5 गाने

भोजपुरी
Updated Mar 11, 2021 | 11:16 IST

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का एक महाशिवरात्रि सॉन्ग यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

आज देश भर में महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है और भगवान शिव के भक्तों की मंदिरों में भीड़ लगी है। इस पावन मौके पर कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जिनका दबदबा यूट्यूब पर बना हुआ है। आज के दिन ये भोजपुरी बोलबम सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहे हैं। आइए हम आपको इन भोजपुरी गानों से रुबरु कराते हैं।

खेसारी लाल यादव ये महाशिवरात्रि सॉन्ग यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस भोजपुरी बोलबम सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भी ये भोजपुरी बोलबम सॉन्ग खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने के वीडियो को 11 लाख 12 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह का भोजपुरी गाना गउरा हो हंसि देना भी आज के दिन यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में आपको पवन सिंह और चांदनी सिंह एक साथ नजर आयेंगे।

ये महाशिवरात्रि सॉन्ग खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे का है। इस गाने ने भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया हुआ है।

ये भोजपुरी बोलबम गीत अक्षरा सिंह का ने गाया है, जिसका नाम चुम लो चरण भोलेनाथ के है। इस गाने के वीडियो को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भोजपुरी गाना पवन सिंह और अम्रपाली दूबे का है। इस गाने के वीडियो में दोनों भोले की भक्ति में रंगे हुए हैं। 


इन पांच गानों के अलावा यूट्यूब पर भोजपुरी के बोल बम गानों की धूम है। हर दिग्‍गज भोजपुरी सितारे के गाने छाए हुए हैं। 

अगली खबर