इस बात को लेकर तीनों बहनों ने किया था सुसाइड, खंडवा सामूहिक सुसाइड केस की गुत्थी सुलझी, जानकार अब हर कोई हैरान

Bhopal 3 Sisters Suicide Case: गांव कोटाघाट में 27 जुलाई को तीन सगी बहनों सोनू, सावित्री व ललिता ने एक ही रस्सी से पेड़ में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था। इस मामले की गुत्थी सुलझाने में मृतका सोनू के मोबाइल ने अहम किरदार निभाया।

Bhopal 3 Sisters Suicide Case
भोपाल में तीन बहनों की आत्महत्या की वजह का हुआ खुलासा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • तीन सगी बहनों ने एक ही रस्सी से पेड़ में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था
  • सुसाइड मामले की मिस्ट्री मोबाइल की वॉयस रिकार्डिंग के जरिए सुलझी
  • मृतका सोनू ने अपने भाई, बहन व जीजा को मैसेज भेजे थे

Bhopal 3 Sisters Suicide Case: मध्यप्रदेश के खंडवा जनपद के गांव कोटाघाट में गत 27 जुलाई को तीन सगी बहनों के सुसाइड मामले की मिस्ट्री मोबाइल की वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए सुलझी है। पुलिस के मुताबिक मृतका सोनू ने गांव गुड़ी में रहने वाले अपने भाई, बहन व जीजा को वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए मैसेज भेजे थे। एसपी विवेक सिंह ने मीडिया के सामने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि, जावर थाना इलाके के गांव कोटाघाट में 27 जुलाई को तीन सगी बहनों (सोनू, सावित्री व ललिता) ने एक ही रस्सी से पेड़ में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था। इस मामले की गुत्थी सुलझाने में मृतका सोनू के मोबाइल ने अहम किरदार निभाया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज की जांच की गई तो सुसाइड करने से पहले सोनू, सावित्री व ललिता ने अपनी बड़ी बहन चंपक से बात की थी। इसके बाद सोनू ने रात्रि में करीब 9 बजे चार वॉयस रिकॉर्डिंग की व गुड़ी में रहने वाले अपने बड़े भाई, बड़ी बहन और जीजा को भेजी थी। 

जीजा करते हैं सावित्री को परेशान

एसपी सिंह ने बताया कि, सोनू ने वॉयस रिकॉर्डिंग में आरोप लगाया कि, उसके जीजा नशे में रहते हैं व इससे बहन सावित्री खुश नहीं है। शादी के बाद से सावित्री सुख नहीं है। बड़ी बहन और भाई को भेजे मैसेज में बताया कि, खेत व बैल हमारे होने के बावजूद उन्हें खेत में काम नहीं करने देते हैं। खाने के लिए गेंहू नहीं देते हैं, जिससे मक्के की रोअी खाकर गुजारा करना पड़ रहा है। एसपी ने बताया कि, मैसेज में सोनू ने परिवार का दर्द बयां करते हुए बताया कि, भाभी से जब गेंहू मांगते हैं तो मना कर देती है। गेंहू की कोठी को तला जड़ रखा है। भाई को सारी बातें बताने के बाद भी वह चुप रहता है। शादी के बाद सावित्री घर आई है तो भाभी ने झगड़ा किया। खाने के लिए गेंहू मांगे तो नहीं दिए। मजबूरी में हम सब सुसाइड कर रहे हैं। 

बाजार गई तो बनाया मोबाइल से वीडियो

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि, जांच के दौरान सोनू के मोबाइल से पुलिस के एक वीडियो भी हाथ लगा है। तीनों बहने जब सिंगोट के बाजार गई थी तो सोनू ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि, वीडियो में तीनों बहने बाजार में घूम रही हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ सामान भी खरीदा। जिसमें आत्महत्या के वक्त काम में ली गई रस्सी भी थी। इसके बाद वे वापिस घर आ गई। उन्होंने बताया कि, वीडियो में सावित्री का पति दीपक भी नशे में धुत बिस्तर पर लेटा दिख रहा है। एसपी के मुताबिक आगे की जांच जारी है। सुसाइड के इस खौफनाक कदम के पीछे के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर