Bhopal: क्राइम ब्रांच ने लुटेरी 'दुल्हन गैंग' का भंडाफोड़ किया, बैचलर्स को इस तरह बनाते थे अपना शिकार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने लुटेरी दुल्हन के एक गैंग का भंडा फोड़ किया है। ये बैचलर्स को अपना शिकार बनाते थे।

mp police busted luteri dulhan gang
लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडा फोड़ 

भोपाल : भोपाल क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया जिसकी 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी पैसों के लिए बैचलर्स (कुवांरों) को फंसाने का काम करते थे। शादी का झांसा देकर ये बैचलर्स को फंसाते थे और फिर उनसे पैसे लूटने का काम करते थे। 8 लोगों को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है जबकि गैंग के 8 सदस्य अभी फरार हैं।

डीएसपी अदिति भवसार ने बताया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे और बैचलर्स पीड़ितों के साथ मिलकर लीगल अग्रीमेंट पर साइन करते थे ताकि उनका भरोसा जीत सकें। इसके बाद उनसे शादी के लिए एडवांस में पैसे ले लेते थे।

उन्होंने बताया कि गैंग के सदस्य शादी में दुल्हन के रिश्तेदार की तरह शामिल होते थे। शादी के बाद आरोपी महिला पीड़ित के घर 10 से 15 दिन तक रहती थी। इसके बाद उसके रिश्तेदार उसे अपने किसी परिजन के बीमार होने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले जाते थे।

इतने दिनों में महिला पीड़ित के घर से सारे बहुमूल्य जेवर गहने रुपए पैसे चुरा लेती थी। बाद में उनसे सारे कॉन्टैक्ट तोड़ लेती थी। हर लूट की वारदात में आरोपी दुल्हन को 30,000 रुपए कमीशन के तौर पर गैंग की तरफ से मिलते थे।
 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर