Bhopal Local Body Election : थम रहा प्रचार का शोर, 6 जुलाई को जनता करेगी प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

Bhopal: Local Body Election 2022 - सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा - कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दलों ने शहरी सरकार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। पहले दौर की वोटिंग 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों के लिए होगी।

Bhopal
मध्यप्रदेश में थमा प्रचार का शोर  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पहले दौर में 133 निकायों के लिए होगी वोटिंग
  • राज्य में कुल 19, 977 पोलिंग बूथ बनाए गए
  • वोटिंग के लिए 87,937 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगी

Bhopal: Local Body Election 2022 : मध्यप्रदेश में शहरों की सरकार को लेकर फूंके गए प्रचार के बिगुल का शोर सोमवार शाम को बंद होने जा रहा है। इसके बाद गत कई दिनों से जारी नगाड़ों की धुनों के साथ ही जनसभाएं व रैलियों पर भी प्रतिबंध लगने जा रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश में 16 नगर निगम, 298 नगर परिषद व 99 नगर पालिकाओं को मिलाकर कुल 413 निकाय हैं। जिनमें से 11 नगर निगम, 86 नगरपरिषद व 36 नगरपालिका के लिए 6 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने शहरी सरकार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व पीसीसी चीफ कमलनाथ तूफानी दौरे पर रहे। उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। प्रदेश में मतदान से दो दिन पहले शराब की बिक्री पर भी रोक लग जाएगी।

पहले चरण में ये निगम शामिल

पहले दौर की वोटिंग 133 और दूसरे चरण की वोटिंग 214 निकायों के लिए होगी। राज्य में कुल 19,977 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं वोटिंग के लिए 87,937 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। निकाय चुनाव में मतदान ईवीएम के जरिए होगा, जिसमें वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण का मतदान राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना के लिए होगा। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा मतदान केंद्र 2250 फाइनेंशियल केपिटल इंदौर में बनाए गए हैं, जबकि राजधानी के 85 वार्डों के लिए 2170 पोलिंग बूथ बनाए हैं।

इतने मतदाता प्रदेश में 

प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या के आंकड़ों पर गौर करें तो 1 करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 हैं। जिनमें पुरुष वोटर 78,68,406 हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 74,54,236 है। अन्य मतदाता 1096 हैं। चुनाव को देखते हुई पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है। सैकड़ों पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों पर ​तैनात किए गए हैं।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर