Bhopal: कोलार में नाइट कर्फ्यू में शराब के साथ पूल पार्टी करते रंगे हाथ पकड़े गए 16, 5 लड़कियां भी शामिल

भोपाल के कोलार इलाके में एक रेस्तरां में शराब के साथ पूल पार्टी करते हुए 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 5 लड़कियां भी शामिल है।

pool party kolar
कोलार में पूल पार्टी करते पकड़ाए 16  |  तस्वीर साभार: Representative Image

भोपाल : कोलार पुलिस ने सोमवार रात को एक रेस्तरां में छापेमारी कर 16 लोगों को पूल पार्टी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ये सभी नाइट कर्फ्यू के दौरान रेस्तरां में शराब के साथ पूल पार्टी कर रहे थे। इनमें 11 युवक और 5 लड़कियां थी।   

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के नियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनपर एक्साइज एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जो अपनी प्रॉपर्टी पर किराएं पर रेस्तरां चलाता था वह भी वहां पर मौजूद था।

उसके खिलाफ पुलिस ने अलग से एक केस दर्ज किया है। बिना वैलिड लाइसेंस के वह शराब का धंधा कर रहा था इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस संबंध में लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

एसएचओ सुधीर अरजरिया ने कहा कि टिप मिलने के बाद पुलिस ने कोलार में गेहूंखेड़ा इलाके में ग्रीनफील्ड्स विला पर छापा मारा था। करीब रात के 11 बजे पुलिस के छापे में 5 लड़कियों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी उन्हें में से एक लड़की की बर्थडे पार्टी मना रहे थे। 

पुलिस ने पाया कि सभी आरोपी पूल पार्टी कर रहे थे और सभी शराब भी पी रहे थे। पुलिस छापे में एक लड़की ने पुलिस के साथ बदतमीजी भी की जिसमें उसने कहा कि क्या आपके पास सर्च वारंट है। पुलिस ने उनके पास महंगे दारू की बोतलें बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर