Bhopal City Bus: भोपाल में नए रूट पर दौड़ेंगी सिटी बसें, संख्या भी बढ़ाई गई, ये होंगे नए रूट

Bhopal City Bus: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सिटी बस सेवा को और बढ़ा दिया गया है। अब 10 सिटी बसें चलाई जाएंगी। वहीं 3 रूटों पर बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। ये बसें 25 किमी परिक्षेत्र में चलेंगी।

Number of city buses increased in Bhopal
सिटी बसों की संख्या बढ़ी   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बंगरसिया से पुतलीघर के लिए चलाएगी 10 बसें
  • अब 14 रूटों पर शुरू हुआ कुल 220 बसों का संचालन
  • 3 नए रूट पर बढ़ी 7 सिटी बसें, नौकरी पेशा वालों को विशेष लाभ

Bhopal City Bus: भोपाल में रूटों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सिटी बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब बंगरसिया से हो कर पुतलीघर के बीच भी सिटी बसों का संचालन होगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के द्वारा इस रूट पर 10 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें एमपी नगर से हो कर गुजरेंगी। इसके चलते एमपी नगर जाने वाले यात्रियों को भी बसें मिल सकेंगी। ज्ञात हो कि, 3 रूट पर 7 बसों को बढ़ाया गया है।

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के द्वारा बंगरसिया से होते हुए पुतलीघर तक के नए रूट क्रमांक-216 पर बसों को चलवाने का निर्णय लिया है। ये बसें कुल 25 किलोमीटर की परिधि में चलेंगी। इन बसों के संचालन से इस परिधि में आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। सिटी बसों के संचालन से इन यात्रियों के रास्ते भी सुगम होंगे।

सुबह 10:30 से देर रात्रि तक चलेंगी बसें

सुबह 10:30 बजे से बसों का संचालन शुरू होगा और देर रात तक इसे संचालित किया जाएगा। इस प्रकार यात्री रात तक इन बसों में यात्रा कर सकेंगे। ये बसें एमपी नगर से हो कर जायेंगी। इसको देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इस परिधि क्षेत्र से हो कर आने जाने वाले सरकारी तथा प्राइवेट जॉब करने वाले लोग भी इन बसों का लाभ ले सकेंगे।

14 रूटों पर 220 सिटी बसों का हो रहा संचालन

नए रूट बनने से साथ ही अब शहर के कुल 14 रूटों पर सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इन रूटों पर कुल 220 बसें चक्कर लगा रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन लगभग 1 लाख यात्री इन बसों से यात्रा का लाभ ले रहे हैं।

इन रूटों पर इतनी बसों का हो रहा संचालन

सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसमें कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चिचली तक रूट- SR 8 पर 4 बसें, गांधीनगर से अयोध्या नगर तक रूट- 115 तक 1 बस और कोकता से लालघाटी तक रूट- 208 पर 2 बसें संचालित की जा रही हैं।

रूटों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

भोपाल में नए रूट बन जाने से रूटों की संख्या तो बढ़ ही गई है, इसके साथ बसों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। इससे बढ़े रूटों के साथ ही अन्य रूट पर भी यात्रियों को सफर का लाभ मिलेगा। सुबह साढ़े दस बजे से इन बसों का संचालन शुरू होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर