Bhopal Crime: सालों से फरार भोपाल के इस शातिर चोर को आखिर क्राइम ब्रांच ने धरा, कर चुका है ये बड़े क्राइम

Bhopal Vicious Thief: भोपाल में वर्षों से फरार वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके इस चोर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इसके पास से लाखों रुपए के वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है।

thief arrested for dodging bhopal police
भोपाल पुलिस को चकमा देने वाला चोर गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आरोपी ट्रैक्टर चालकों से लिफ्ट लेकर रास्ते में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर ले भागता था
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से जारी था वारंट
  • बिलखिरिया के शांति नगर में रहा था शातिर चोर दुर्ग सिंह

Bhopal Crime: पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे शातिर चोर को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। वर्षों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यह चोर दुर्ग सिंह मूल रूप से विदिश जिले के बिदवास त्योंदा गांव का रहने वाला है। फिलहाल इसका ठिकाना बिलखिरिया के शांति नगर में था। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान को एक संदिग्ध बदमाश के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना में सत्यापित हुआ कि आरोपी जूंबरी मैदान में है। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को उक्त स्थान पर रवाना किया गया। यहां एक अधेड़ व्यक्ति बाइक चला रहा था, उसे थाने लाया गया। जब उससे बाइक के बारे में पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक बताई। फिर सख्ती से पूछताछ पर उसने चोरी की बात कबूल की। 

रायसेन एवं विदिशा में भी दर्ज हैं लूट के मामले

शातिर चोर दुर्ग के खिलाफ रायसेन एवं विदिशा में भी लूट के मामले दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि भोजपुर तिराहा रायसेन से उसने पौने दो साल पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली चुराया था। इसके अतिरिक्त शाहजहांनाबाद और अयोध्या नगर से दो पहिया वाहन चुराया था। बता दें कि आरोपी ट्रैक्टर चालकों से लिफ्ट लेकर रास्ते में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर चुरा लेता था। आरोपी से 10 लाख रुपए के वाहन बरामद हुए हैं। 

मंसूबे को अकेला ही देता था अंजाम

शातिर दुर्ग सिंह ने अब तक सभी चोरी की वारदातें अकेले ही की हैं। इसने किसी को अपना साथी नहीं बनाया है। दुर्ग द्वारा उन ट्रैक्टर ट्रॉली को निशाना बनाया जाता था, जिनके वाहन चालक शराब पीने के आदि होते थे। उनसे दुर्ग लिफ्ट लिया करता था और रास्ते में नशीली शराब पिलाकर उन्हें बेसुध कर दिया करता था। इसने 2020 में रायसेन के औबेदुल्लागंज में हरीश वर्मा के ट्रैक्टर चालक को शराब पिलाकर वाहन चुरा लिया था। चोरी को अंजाम देने के बाद दुर्ग अपने ठिकाने बदलता रहता था। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर