Bhopal Crime News: भोपाल में सामने आया लव और धोखे का अनोखा मामला, जानिए क्या है अधूरे प्रेम की पूरी कहानी

Bhopal Police: भोपाल में पुलिस के पास एक लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने आरोपी पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। लड़की और उसका बॉयफ्रेंड दोस्ती के बाद प्यार होने पर लिव इन में रहने लगे थे। अब लड़का गायब है।

bhopal crime news
भोपाल में लड़की ने बॉयफ्रेंड पर किया केस, प्यार में धोखे का है मामला   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • 23 साल की लड़की प्यार में धोखा खाकर पहुंची थाने
  • दोस्ती के बाद शुरू हुआ प्यार का सिलसिला, रहने लगे लिव इन में
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Bhopal News: भोपाल में डेढ़ साल पहले लड़के-लड़की की लव स्टोरी शुरू हुई थी। पहले मुलाकात हुई, फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ने लगा और एक दिन अचानक लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। बता दें कि अक्टूबर 2021 में प्रपोज करते ही दोनों के बीच फिजिकल रिलेशनशिप भी बन गया। प्रेमी जोड़ा लिव इन में रहने लगा। लेकिन एक दिन लड़का कहीं गायब हो गया। बता दें कि भोपाल में 23 साल की लड़की प्यार में धोखा खाने के बाद थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मिली जानकारी के अनुसार बेतूल की रहने वाली 23 साल की लड़की भोपाल में प्राइवेट नौकरी करती है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आयुष पटेल नाम के युवक से हुई। वो भी प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्यार हो गया। इसके बाद आयुष ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लड़की को लगा था कि आयुष उसे कभी धोखा नहीं दे सकता। इसलिए उसने पूरी तरह खुद को सौंप दिया। बता दें कि दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। यहां तक की दोनों ने एक कमरा रेंट पर लिया और साथ में लिव इन में रहने लगे। बता दें कि कुछ दिनों बाद ही एक साथ रहते हुए दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। रिश्ते को बचाने के लिए आयुष और लड़की ने अलग रहना तय किया। 

लड़का शादी से मुकरा

बता दें कि रिश्ते को बचाने के लिए लड़की साकेत नगर में अकेले रहने लगी। हालांकि दोनों के बीच मुलाकात होती रहती थी। लड़की आयुष को शादी करने के लिए बोलती तो वो अच्छी जॉब का बहाना बनाकर मना कर देता था। वह लड़की को हमेशा इंतजार करने के लिए कहता था। 29 जुलाई को लड़की आयुष से मिली और शादी करने की बात की। आयुष ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक दिन आयुष ने लड़की को फोन करके शादी से मना कर दिया और फोन स्वीच ऑफ कर दिया।

पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी

ज्ञात हो कि लड़के से बात नहीं होने पर लड़की की बेचैनी बढ़ गई और उसने तीन दिन तक कॉल किया, लेकिन आयुष का फोन बंद था। प्यार में लुटी पिटी लड़की थाने पहुंच गई और पूरी कहानी बताते हुए रेप का केस दर्ज करवा दिया। अब पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर