Bhopal News: भोपाल में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक की मौत कई घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

Bhopal Crime News: भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में दो परिवारों में बड़ा खूनी संघर्ष हुआ। विवाद में कुल्हाड़ी, फावड़ा जैसे हथियारों का प्रयोग किया गया। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • खूनी संघर्ष में खून से सनी घर की दीवारें
  • एक परिवार ने दूसरे के घर में लगाई आग
  • शाहपुरा थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Bhopal News: भोपाल में खूनी संघर्ष की बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। दो परिवारों के खूनी संघर्ष में जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फावड़ा और बांका चला। इस विवाद में मछली काटने वाले हथियार से युवक को काट डाला गया। उसकी मौत हो गई। खूनी संघर्ष की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की सफेद दिवारें खून से रंग चुकी थी। खूनी संघर्ष में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। शाहपुरा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में 3 आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए  जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है खूनी संघर्ष के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरअसल पूरा मामला राजधानी भोपाल के बावड़िया गांव का है। सरवन बैरागी (36) का शनिवार को पड़ोस में रहने वाले हर्ष रैकवार से किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। शुरू में विवाद केवल बहसबाजी तक रहा लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही परिवार के लोगों ने घऱ में रखे गेती- फावड़ा और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं खूनी संघर्ष में एक युवक पर मछली काटने वाले हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में युवक की मौत हो गई। खूनी संघर्ष के दौरान बात इतनी बढ़ गई की एक परिवार ने दूसरे परिवार के घर में आग भी लगा दी।

फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू

आग लग जाने पर गांव के अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। शाहपुरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से निपटने की तैयारी की है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर