Bhopal Crime News: भोपाल में महिला ने मां के साथ मिलकर पति को जमकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

Bhopal Crime News: भोपाल में एक पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। पति का पत्नी से तीन साल से विवाद चल रहा है। पति रेत और गिट्टी का कारोबार करता है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Bhopal Crime News
भोपाल में महिला ने मां के साथ मिलकर पति को पीटा (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • पति की पिटाई के बाद घटना के सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी हटाए
  • पति का आरोप उसके घर पर पत्नी और सास ने किया है कब्जा, उसे घर से निकाला
  • पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पति-पत्नी पर मारपीट का मामला किया दर्ज

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति से मारपीट की। बता दें कि उन्होंने घटना के सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी हटा दिए। कारोबारी पति का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी ने सास और ससुर के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया है। उन्हें घर से निकाल दिया गया है। पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। पुलिस ने पति-पत्नी पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि गोपाल नगर में रहने वाले 40 साल के बृजेश सिंह रेत-गिट्‌टी के कारोबारी हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनका और उनकी पत्नी का तीन साल से विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी ने तलाक के लिए चालीस लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने अपना एक मकान भी पत्नी के नाम ही किया हुआ है। पैसे नहीं होने के कारण उन्होंने तलाक देने से मना कर दिया था।

ये था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पति बृजेश जब घर पहुंचे तो उनकी पत्नी, सास और ससुर घर का ताला तोड़ रहे थे। बृजेश ने कहा कि ताला क्यों तोड़ रहे हो। हमसे आप लोग चाबी ले लेते। इससे नाराज होकर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। पत्नी ने कॉलर पकड़ा और सास ने उसे जोर से धक्का दे दिया। इससे उनके सीने में काफी चोट भी लग गई। मौके से ही बृजेश ने डायल 100 को कॉल किया। पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन ले आई। यहां पर भी बृजेश की पत्नी और सास झगड़ा करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एक मकान पत्नी के नाम किया

मिली जानकारी के अनुसार बृजेश ने बताया है कि वे रेत और गिट्‌टी का कारोबार करते हैं। उनके नाम पर अयोध्या नगर में दो प्लाट भी हैं। इसके अलावा एक डूप्लैक्स और एक फ्लैट भी है। इसमें एक प्लाट को उन्होंने बीबी के लिए बेच दिया, जबकि पिपलानी के गोपाल नगर वाला मकान पत्नी के नाम पर कर चुके हैं। इसी मकान में वह फिलहाल रह रहे थे। गुरुवार को उनको घर से निकाल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बृजेश की पत्नी ने वर्ष 2018 में कोर्ट में उनके खिलाफ तलाक के लिए अर्जी दी थी। उसके बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करवा चुकी हैं।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर