Bhopal: मां ने ही ले ली अपनी 1 महीने की बच्ची की जान, परेशान करता है कारण

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला ने अपनी 1 महीने की बच्ची की हत्या कर दी, क्योंकि वो चाहती थी कि उसके लड़का हो। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

baby
1 महीने की बच्ची को मार डाला 
मुख्य बातें
  • शुरू में संदेह था कि बच्चे को किसी जानवर ने मार डाला या ले गया: पुलिस
  • महिला लड़का चाहती थी और बच्ची से नफरत करती थी

नई दिल्ली: कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के विभिन्न सरकारी अभियानों के बावजूद इस तरह की कुप्रथा का कोई अंत नहीं है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला ने अपनी एक महीने की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह लड़का चाहती थी। आरोपी की पहचान सरिता के रूप में हुई है, जिसने एक महीने पहले ही बच्ची को जन्म दिया था।

घटना भोपाल जिले के खजूरी गांव में हुई। पुलिस द्वारा बच्ची की रहस्यमयी मौत की जांच के दौरान मामला सामने आया, जिसका शव पानी से भरे ड्रम में मिला था। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अब 25 साल की महिला के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कहा कि महिला ने बच्चे को मार डाला क्योंकि वह लड़के को जन्म देना चाहती थी। लड़की के जन्म के बाद से महिला खुश नहीं थी और कथित तौर पर बच्चे से नफरत करती थी। महिला की शादी 14 महीने पहले ही हुई थी।

सब इंस्पेक्टर एलडी मिश्रा ने कहा, 'बुधवार को सरिता अपनी नवजात बेटी किंजल के साथ अकेली थी। वह अचानक घर से यह कहकर निकली थी कि किंजल लापता हो गई है। उसके ससुराल वाले आंगन में बैठे थे और उसका पति खेत में गया हुआ था।'

पुलिस ने कहा कि उन्हें शुरू में संदेह था कि बच्चे को किसी जानवर ने मार डाला या ले गया। पुलिस ने हर जगह खेतों में बच्चे को खोजा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में, पुलिस घर गई और घर के हर कोने की तलाशी ली। बाद में लड़की का शव पानी से भरे 50 लीटर के ड्रम में मिला। पुलिस को सरिता का व्यवहार भी संदिग्ध लगा। अपने बच्चे को खोने के बाद भी वह शांत बैठी थी।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर