सोनिया गांधी के स्वस्थ होने के लिए महाकाल मंदिर में चल रहा महामृत्युंजय अनुष्ठान, इतने दिन तक चलेगा अनुष्ठान

दो जून को सोनिया गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से उनकी हेल्थ लगातार खराब चल रही है। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बाबा महाकाल मंदिर में अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रही हैं। हालांकि इस आयोजन में प्रदेश के तमाम नेता जुटे हैं, मगर पूर्णाहुति में प्रियंका के उज्जैन आने की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal News
सोनिया गांधी के लिए चल रहा महामृत्युंजय अनुष्ठान  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सोनिया गांधी के स्वस्थ होने को लेकर महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान
  • 11 दिन तक 5 पंडित करेंगे अनुष्ठान
  • आयोजन में जुटे मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस नेता

Mahakal Mandir MP: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले कोविड संक्रमित होने के बाद वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाई गई थीं। इसके बाद उनकी बेटी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की ओर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया जा रहा है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एसएन पटेल के साथ कई नेता अनुष्ठान में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा, जिसमें 5 पंडित मंत्रोच्चार से महामत्युंजय जाप कर रहे हैं। गौरतलब है कि, गत दो जून को सोनिया गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बाबा महाकाल मंदिर में अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रही हैं। हालांकि इस आयोजन में प्रदेश के तमाम नेता जुटे हैं, मगर पूर्णाहुति में प्रियंका के उज्जैन आने की संभावना जताई जा रही है। 

महाकाल की शरण में आते हैं वीवीआईपी

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के रवि शुक्ला ने बताया कि, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बीमार होने के बाद प्रियंका गांधी ने उनकी सलामती के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप करवाने को लेकर मैसेज भेजा था। इसके बाद गत शनिवार को आयोजन की शुरुआत कर दी गई। यहां आपको बता दें कि, इससे पहले भी कई बार बाबा महाकाल की शरण में देश के वीवीआईपी के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर महामृत्युंजय समेत अन्य अनुष्ठान किए गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी व सोनिया गांधी साल 2018 में विधानसभा चुनाव के तहत अपने दौरे के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। राहुल गांधी की दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 30 दिसंबर 1979 को उज्जैन आई थीं व महाकाल के दर्शन कर पूजा - अर्चना की थी। राहुल के पिता व पूर्व पीएम राजीव गांधी भी बाबा महाकाल के दर पर शीश नवाने वर्ष 1989 में उज्जैन पहुंचे थे।      

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर