Bhopal Crime News: भोपाल में नाबालिग छात्रा ने पिता को पिलाई चाय, फिर फंदे से लटककर दी जान, जानें मामला

Suicide Case In Bhopal: भोपाल के खजूरी कला पूर्वांचल फेस, पिपलानी में एक भूतपूर्व फौजी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पढ़ाई में अपने स्कूल में छात्रा टॉपर थी। सुसाइड से पहले वह सबके साथ हंसते-मुस्कुराते हुए बातें कर रही थी। फोटो भी खिंचवाई। लेकिन उसे क्या सूझी की उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

suicide case in Bhopal
भोपाल में नाबालिग छात्रा ने फंदे से झूलकर दी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • आर्मी से रिटायर्ड हैं मृतका के पिता
  • बेटी की आखिरी मुस्कान गहरा घाव दे गई परिवार को
  • स्कूल की टॉपर छात्रा थी मृतका

Suicide Case In Bhopal: राजधानी भोपाल में 9वीं क्लास की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी है। खुदकुशी से पहले वह फैमिली के साथ मैजिक शो देखकर मस्ती-मजाक करते हुए घर वापस आई थी। छात्रा ने शो ज्यादा पसंद नहीं आने की बात का जिक्र भी फैमिली से किया था। घर आकर आर्मी से रिटायर्ड पापा को मुस्कुराते हुए चाय पिलाई और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

बता दें कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिवार के लोग भी ऐसा कदम उठाने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। पेरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतका ने 8वीं क्लास में टॉप किया था। बेटी की आखिरी मुस्कान परिवार के लिए जीवन भर का दर्द बन गई।

सुसाइड से पहले परिवार के साथ देखा मैजिक शो

मिली जानकारी के अनुसार खजूरी कला पूर्वांचल फेस, पिपलानी में रहने वाले अवधेश प्रजापति सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। उनकी दो बेटियों और एक बेटे में अंशु प्रजापति (15) दूसरे नंबर की बेटी थी। वह सीबीएसई स्कूल में पढ़ा करती थी। घटना से पहले वह पेरेंट्स और पड़ोसियों के साथ टीटी नगर मैजिक शो भी देखने गई थी। शाम साढ़े 5 बजे सभी लोग घर लौट आए थे। पिता अवधेश ने पुलिस को बताया कि मार्केट जाने के पहले अंशु ने उन्हें चाय बनाकर दी। तब भी वह हमेशा की तरह मुस्कुरा रही थी। चाय देकर वह पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई और मैं बाजार चला गया। दो घंटे तक कमरे के बाहर नहीं आने पर पत्नी उसे बुलाने के लिए गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आ रही थी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंशु पंखे पर दुपट्‌टे के फंदे पर लटकी मिली थी। उसे उतारकर अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगले दिन स्कूल जाने के लिए बैग पहले कर लिया था तैयार

जानकारी के लिए बता दें एसआई विजय सिंह ने बताया है कि बच्ची ने पलंग पर स्टूल रखकर सीलिंग फैन से दुपट्‌टे का फंदा बनाया था। फिर उसे गले में डालकर स्टूल को लात मार दी थी। इससे वह फांसी पर झूल गई थी। प्रारंभिक जांच में सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। वह अपने स्कूल की टॉपर थी। सुसाइड के अगले दिन उसे स्कूल जाना था। अंशु ने अपना बैग भी एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने रात को शव एम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया था। शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है ।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर