Bhopal: भोपाल में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा महंगा, इन जगहों पर बढ़ाए गए 20 फीसदी तक दाम

MP News: मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में 6 हजार लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदना 5 से 25 प्रतिशत तक महंगा होगा। भोपाल की करीब 500 लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदनी होगी महंगी।

Bhopal Property rate
भोपाल में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा महंगा  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • भोपाल के 500 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे
  • एमपी में 15 अप्रैल से ई-वे बिल अनिवार्य
  • उपभोक्ता के लिए ई-वे बिल जरूरी नहीं होगा

Bhopal News: राजधानी भोपाल के 500 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे। बोर्ड ने सभी जिलों की कलेक्टर गाइडलाइन तय की है। गाइडलाइन में तय दामों से अधिक रजिस्ट्री करवाने के चलते दाम बढ़ाए गए है। भोपाल के जहांगीराबाद, मिसरोद, बावड़ियां कला जैसी लोकेशन पर 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए है। मेंडोरी, बोर्ड ऑफिस, अरेरा कॉलोनी के कई लोकेशन में 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए है। इसी तरह कल्पना नगर, कमला नगर लोकेशन पर 10 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए।

एमपी में 15 अप्रैल से ई-वे बिल अनिवार्य

इधर मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से ई-वे बिल अनिवार्य हो जाएगा। मेडिकल उपकरण और टैक्स फ्री वस्तुओं को छोड़ बाकी सभी सामान के लिए इसे जरुरी किया गया है। 1 लाख से अधिक कीमत के सामान को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के लिए इसे अनिवार्य किया गया है। पान-गुटखा, तंबाकू,और सिगरेट के परिवहन पर ई-वे बिल की सीमा पहले की ही तरह 50 हजार ही रहेगी। उपभोक्ता के लिए ई-वे बिल जरूरी नहीं होगा।

गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करवाने की तैयारी

पारंपरिक गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करवाने की तैयारी तेज हो गई है। इंदौर जिला प्रशासन ने यूनेस्को हेरिटेज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए गेर के वीडियो भेजे हैं। इंदौर जिला प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही यूनेस्को हेरीटेज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर का नाम शामिल होगा।कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर को हर तरीके का रिकॉर्ड दिलाने की कोशिश की जारी है. यदि इसे विश्व धरोहर का दर्जा मिलता है तो इंदौरवासियों के लिए यह गर्व की बात होगी।

बता दें कि पारंपरिक गैर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में एक पहचान दिलाने के लिए 2019 में पहल की गई थी. कोरोना संक्रमण के कारण उस समय डॉक्यूमेंटेशन पूरा नहीं हो पाया।अब 2022 में निकले इस भव्य समारोह के वीडियो फुटेज इंदौर जिला प्रशासन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची शामिल करने के लिए भेजे है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर