Bhopal Crime News: भोपाल में महिला को शादी का झांसा देकर सात साल तक किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Crime News: भोपाल में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने हनुमानगंज थाने में आरोपी पर रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी मसाला कारोबारी है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी मसाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal Crime New
भोपाल में महिला से दुष्कर्म मामले में मसाला कारोबारी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • महिला ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने टाल दिया
  • सात साल तक आरोपी करता रहा महिला का यौन शोषण

Bhopal Crime News: भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला से मसाला कारोबारी के रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। हनुमानगंज थाने में विवाहित महिला की शिकायत पर एक मसाला कारोबारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। कारोबारी शादी करने का भरोसा देकर महिला का पिछले सात साल से शरीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इब्राहिमगंज इलाके में मसाले की दुकान लगाता है।

महिला के पति के रवैये का फायदा उठाकर मसाला कारोबारी महिला का यौन शोषण कर रहा था। महिला को इस बात की उम्मीद थी कि वह उससे शादी कर लेगा। फिर सबकुछ सामान्य हो जाएगा। महिला ने जब आरोपी से शादी की बात की तो उसने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद महिला ने हनुमानगंज थाने में मामला दर्ज करवाया।

पहले पड़ोसी रह चुका है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला शाहजहांनाबाद की एक बस्ती में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। सात साल पहले इसी बस्ती में लखन रघुवंशी नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। बस्ती में आसपास ही रहने के कारण महिला की लखन से पहचान हो गई थी। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था, इसी बात का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला से सहानुभूति बढ़ाते हुए नजदीकी संबंध बना लिए। महिला जब उस पर भरोसा करने लगी तो लखन ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। 

मई 2015 से कर रहा था दुष्कर्म

लखन ने महिला से बोला था कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके बच्चों की देखभाल भी करेगा। कुछ दिन बाद लखन ने अपना घर बदल दिया और परिवार के साथ शांति नगर में आकर रहने लगा। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मई 2015 में एक दिन जब लखन की पत्नी से मिलने के लिए शांतिनगर पहुंची। उस समय लखन घर में अकेला था, सूनेपन का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने कहा कि वह महिला से कुछ दिनों बाद ही शादी कर लेगा। इस तरह से झांसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। पिछले दिनों महिला ने जब शादी के लिए जोर डाला तो लखन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर